{"_id":"5ae617c24f1c1b360b8b745f","slug":"41525028802-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिजल्ट घोषित होते ही खुशी से झूम उठे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिजल्ट घोषित होते ही खुशी से झूम उठे बच्चे
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजल्ट घोषित होते ही खुशी से झूम उठे बच्चे
शामली। इस बार यूपी बोर्ड का रिजल्ट डाउन रहेगा, लेकिन रविवार को जब रिजल्ट आया, तो छात्र छात्राएं खुशी से झूम उठे। क्योंकि इस बार का रिजल्ट पिछले साल से काफी बेहतर रहा है। चूंकि बीते वर्ष 2017 में हाईस्कूल का रिजल्ट 82.57 प्रतिशत था, जबकि इस बार हाईस्कूल के रिजल्ट में करीब पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ।
रविवार को दोपहर करीब 12 से परीक्षाफल घोषित होने का समय निर्धारित था, जिसके चलते स्कूल प्रबंधनों ने भी बच्चों का रिजल्ट निकलवाने के लिए रविवार के अवकाश के बावजूद स्टाफ की ड्यूटी लगा दी थी। स्कूल स्टाफ ने अपने अपने विद्यालय के उन बच्चों की सूची पहले ही बना ली थी, जिनके टॉपर बनने की संभावना थी। वहीं, ऐसे होनहार बच्चों को स्कूल में भी बुला लिया गया था। दोपहर में जब रिजल्ट घोषित हुआ, तो बच्चे खुशी से झूम उठे। शामली में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज और श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में बच्चों ने रिजल्ट घोषित होने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।
कई साल से सिरमौर बन रहा सरस्वती विद्या मंदिर
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में बीते कई साल से शामली का सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज अव्वल रहा है। हर साल ही इस विद्यालय के बच्चे इंटर और हाईस्कूल में जनपद के टॉपर बन रहे हैं। इस बार भी हाईस्कूल और इंटर में इसी स्कूल के बच्चे जिले में टॉपर रहे। टॉप टेन बच्चों में भी सबसे ज्यादा इसी स्कूल के बच्चों की संख्या रही।