{"_id":"5ae617a44f1c1b9c098b74e3","slug":"41525028772-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के दोनों बेटों ने किया कैराना टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के दोनों बेटों ने किया कैराना टॉप
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान के दो बेटों ने किया कमाल
कैराना। किसान के बेटों ने रविवार को आसमान छू लिया। एक बेटे ने इंटर तो दूसरे बेटे ने हाईस्कूल में कैराना को टॉप किया। खास बात है कि दोनों छात्र अलग-अलग स्कूल में पढ़ते है। दोनों बेटों के टॉप करने से परिवार में खुशी का माहौल है।
झाड़खेड़ी निवासी जयचंद के पास पांच बीघा जमीन है। काश्तकार जयचंद ने दोनों बेटों को कैराना में पढ़ाया। बड़ा बेटा सुमित सरस्वती विद्या मंदिर में इंटरमीडिएट में पढ़ रहा था तो दूसरा बेटा कैराना के ही एसएन इंटर कॉलेज में 10वीं का छात्र रहा है। रविवार को परीक्षा परिणाम आया तो जयचंद के परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बेटे सुमीत ने 88.8 प्रतिशत अंक के साथ, सागर 87.33 प्रतिशत अंक प्राप्त करके कैराना टॉप कर दिया। दोनों बेटों के कैराना टाप करने पर परिवार में खुुशी का माहौल। बेटों की इस कामयाबी पर किसान का चेहरा खिला हुआ है। दोनों बच्चों ने भी अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने स्कूल के अध्यापकों तथा माता-पिता दिया है।