{"_id":"5aa4238b4f1c1bae758b4aee","slug":"41520706443-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहिसानों की समस्या को लेकर जंतर मंतर पर होगी महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहिसानों की समस्या को लेकर जंतर मंतर पर होगी महापंचायत
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन 13 मार्च को दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत करेगी। उसकी तैयारियों के लिए शनिवार को भाकियू पदाधिकारियों ने बैठक की। महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसानों से पहुंचने का आह्वान किया गया।
शनिवार को शामली नगर पालिका परिषद सभाकक्ष में भाकियू जिलाध्यक्ष जावेद तोमर की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने बताया कि देश में किसानों की हालत लगातार खराब हो रही है। किसानों की आय दोगुना करने की बातें कही जाती हैं, लेकिन उसके लिए कोई ठोस नीति नजर नहीं आती है। वहीं, विद्युत निगम द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है, तो अन्य भी समस्याओं के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि 13 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर किसानों की समस्याओं को लेकर महापंचायत होगी। बैठक का संचालन भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने किया। इस दौरान भाकियू के युवा जिलाध्यक्ष पप्पू मलिक, जिला पंचायत सदस्य मास्टर जाहिद, प्रदेश सचिव विनोद निर्वाल, ओमबीर पटवारी, हाजी इकराम, देशपाल सिंह, पद्म कैंडी, कुलबीर हथछोया, शहजाद लुहारी, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, समरपाल तोमर, प्रदीप त्यागी, राजबीर हथछोया, कपिल खाटियान और मोहर सिंह आदि मौजूद रहे।