{"_id":"5a95a2e54f1c1b78028b6dba","slug":"41519756005-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैन मलिन की महिलाओ ने मनाया होली पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैन मलिन की महिलाओ ने मनाया होली पर्व
Updated Tue, 27 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
कांधला।
कस्बे के स्थानीय जैन स्थानक धर्मशाला के प्रांगण में मंगलवार को आर्य चंदन बाला महिला मंडल व जैन मिलन की महिलाओं के द्वारा होली मिलन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला मंडल के द्वारा क्वीज प्रतियोगिता, पजल गेम, रंगोली प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। महिलाओं ने बच्चों पर गुलाल का टीका लगाया और फूलों से होली खेली। आर्य चंदन बाला महिला विंग की अध्यक्ष सरिता जैन ने कहा कि रंगों का पर्व होली प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। अंजू जैन ने कहा कि हमारे यहां विविधता में एकता के साथ त्योहार मनाने से पर्व का महत्व और बढ़ जाता है। इस दौरान सुनीता जैन, ममता जैन, रचना जैन, कमलेश जैन, वंदना जैन के साथ महिला मंडल की समस्त महिलाएं मौजूद रही।