{"_id":"598767b84f1c1b2d708b4a28","slug":"41502046136-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी मिडटाउन ने लगाया डायबिटीज जागरूकता कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी मिडटाउन ने लगाया डायबिटीज जागरूकता कैंप
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
शामली।
रोटरी क्लब शामली मिडटाउन की ओर से रविवार को मां सावित्री नर्सिंगहोम पर डायबटीज जागरूकता और ब्लड शुगर जांच कैंप लगाया। जिसमेें 100 मरीजों की जांच कर मधुमेह रोग के कारण और बचाव को लेकर रोगियों को परामर्श दिया गया।
डॉ. रितिनाथ शुक्ला एवं डॉ. नीलम शुक्ला ने सहयोग प्रदान किया। क्लब अध्यक्ष अजय बाबू शर्मा ने बताया कि चीन के बाद दूसरे नंबर पर भारत में मधुमेह रोगियों की संख्या 2030 तक 10 करोड़ पहुंच जाएगी। भारत में अभी 52 प्रतिशत लोगों को यह पता ही नहीं होता कि वे इस रोग की चपेट में हैं। उन्होंने मधुमेह के रोगियों को अधिक परिश्रम करने व नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. गौरव अग्रवाल, अनूप मित्तल, अंकुर आर्य, मानव ऐरन, अखिल तायल आदि मौजूद रहे।