{"_id":"597e2a574f1c1b86508b472e","slug":"41501440599-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 सरकारी विभागो समेत 491 बकायादारो की बिजली गुल, कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 सरकारी विभागो समेत 491 बकायादारो की बिजली गुल, कनेक्शन काटे
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिलेभर में बिजली बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाकर पहले दिन 19 सरकारी विभागों समेत 491 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए हैं। अभियान के तहत विद्युत निगम ने 12 लाख 50 हजार रुपये बिजली बिल के रूप में राजस्व वसूला है।
विज्ञापन
ि
जिले में 94, 594 बिजली के बकायेदार है। रविवार को विद्युत निगम के अफसरों की टीम गठित करके जिलेभर में बकायादारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तहसीलदार कैराना, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, ग्रामीण क्षेत्र की सीएचसी समेत 19 सरकारी विभाग के बकाया होने पर 491 ग्रामीण उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए हैं। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुनील कपूर ने बताया कि बकाया नहीं देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन