फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान संघर्ष समिति ने कृषि मंत्री को दिया ज्ञापन

किसान संघर्ष समिति ने कृषि मंत्री को दिया ज्ञापन

Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति ने कृषि मंत्री को दिया ज्ञापन
शामली।
विज्ञापन

महाराणा प्रताप किसान संघर्ष समिति एवं भारतीय किसान मंच के पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया।
बृहस्पतिवार को कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह से दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन देकर किसानों को ऋण माफी का लाभ दिलाने, बिजली दरें घटाने, खाद एवं रासायनिक दवाओं, कृषि यंत्रों में अनुदान दिलाने की मांग की गई। साथ ही किसान को उनकी फसल की लागत पर 50 प्रतिशत लाभ के साथ मूल्य घोषित कराने, किसान आयोग का गठन, कृषि को उद्योग का दर्ज दिलाने की मांग की गई। इस दौरान कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के हित में फैसले ले रही है। किसानों को भरपूर सुविधा मिले, इसके लिए प्रयास लगातार जारी है। इस दौरान महाराणा प्रताप किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पुंडीर, नीरज चौहान, राजीव तोमर, भारतीय किसान मंच के अध्यक्ष सुनील पंवार, नीलेश सिंह, राधेश्याम सिंह, मैनपाल सिंह राघव, जसवीर सिंह, महेंद्र सिंह, राजकुमार, धीर सिंह और धर्मपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पांच ब्राह्मणों की हत्या की सीबीआई जांच कराई जाए
शामली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि रायबरेली में ब्राह्मण परिवार के अंकुर मिश्रा, अनूप मिश्रा, बृजेश शुक्ला, रोहित शुक्ला और नरेंद्र शुक्ला की निर्मम हत्या कर दी गई। बावजूद इसके उचित कदम उठाने के बजाय प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री विवादित बयान देते हैं, जिससे समस्त ब्राह्मण समाज आहत है। उनकी मांग है कि विवादित बयान देने वाले मंत्री को बर्खास्त किया जाएं तथा हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराई जाएं। इसके अलावा पीड़ित परिवारों को सुरक्षा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा प्रत्येक परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दिलाई जाएं। इस दौरान महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित अजेश जमदग्नि, मंडल अध्यक्ष जगमोहन शर्मा, जिला महामंत्री योगेंद्र भारद्वाज, अमित शर्मा, संजीव कुमार और नीटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर कुलदीप सक्सेना को श्रद्धांजलि
शामली। शहर के शिव गंज मंडी में भारतीय विद्यार्थी संगम की बैठक के दौरान डाक्टर कुलदीप सक्सेना के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में योगेंद्र जी, पूरणचंद आर्य, यशपाल पंवार, मुकेश गर्ग, विनोद कुमार मित्तल, प्रदीप शर्मा, ब्रजपाल शर्मा, दीपक शर्मा, सुधीर कुमार सिंघल, अनुज गौतम, रवि, राजकुमार बालियान, मनोज सैनी, अनुराग जैन, अरविंद कौशिक, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed