फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   41 polling personnel absent on the fourth day

चौथे दिन 41 मतदान कार्मिक अनुपस्थित

Sun, 06 Feb 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
41 polling personnel absent on the fourth day
शामली। विधानसभा चुनाव के के मतदान के लिए आज चौथे दिन मतदान कार्मिकों के प्रशिक्षण में 41 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। शुक्रवार को 53 अनुपस्थित मतदान कार्मिकों में से 17 कार्मिकों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण लिया। सीडीओ ने अनुपस्थित मतदान कार्मिकों को अंतिम दिन प्रशिक्षण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार के दस कमरों में बीस मास्टर ट्रेनरों ने आज चौथे दिन एक हजार मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया। प्रथम सत्र में 22 और दूसरे सत्र में 19 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। इस मौके पर प्रशिक्षण के सह प्रभारी और कैराना विजय पथिक महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. अजय बाबू शर्मा, कंडेला राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अमित मलिक ने लिंक एरर, प्रेस एरर, टेंडर और चेलेंज वोट के बारे समझाया। राजकीय महिला पोलीटैक्निक कॉलेज शामली के विपुल राजवंशी अवर अभियंता गौरव कुमार ने मतदान कार्मिकों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया। एक हजार मतदान कार्मिकों में प्रथम सत्र में 22 और दूसरे सत्र में 19 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि अनुपस्थित मतदान कार्मिकों अंतिम दिन का प्रशिक्षण लेने का अनुरोध किया है। प्रशिक्षण न लेने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अनुपस्थित 53 मतदान कार्मिकों सें 17 मतदान कार्मिकों ने चौथे दिन मतदान का प्रशिक्षण लिया। रविवार को मतदान का प्रशिक्षण का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed