फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   4.95 lakh Shiva devotees passed through the city

शहर से होकर गुजरे 4.95 लाख शिवभक्त कांवड़िये

Wed, 27 Jul 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
4.95 lakh Shiva devotees passed through the city
शामली में बाइकों पर सवार होकर गुजरते शिवभक्त। - फोटो : SHAMLI
शहर से होकर गुजरे 4.95 लाख शिवभक्त कांवड़िये
विज्ञापन

शामली। शिवरात्रि की शाम हरिद्वार से राजस्थान और हरियाणा जाने वाले पैदल व डीजे लगी डाक कांवड़ियों का सैलाब शहर में थम गया। जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक इस साल कांवड़ियों ने पिछले कई सालों के रिकार्ड तोड़ दिए दिए। राजस्थान और हरियाणा के 4.95 लाख कांवड़िये शामली से होकर गुजरे है। जिनमें 3.70 लाख डाक और 1.25 लाख पैदल कांवडियें शामिल हैं। इस साल बाइक और साइकिल सवार कांवडियें बड़ी तादाद में निकले हैं।
कोरोना काल से पहले शहर से होते हुए हरियाणा और राजस्थान के करीब दो लाख कांवड़िये गुजरते थे। दो साल बाद कांवड़ यात्रा शुरू हुई तो शिवभक्तों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। जिला प्रशासन की ओर से शहर के शिव चौक पर कराई गई गणना के मुताबिक शिवरात्रि के दिन शाम चार बजे तक 4.95 लाख शिवभक्त गुजरे हैं। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने 4.95 लाख शिवभक्तों का हरियाणा और राजस्थान जाने शिवभक्तों का आंकड़े जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

बाइक और साइकिल सवार भी बड़ी संख्या में आए
सावन माह शुरू होते की राजस्थान के पैदल शिव भक्त कांवड़ियों का हरिद्वार से शहर में आगमन शुरू हो गया था। रविवार सुबह से डाक कांवड़िये शहर में आने लगे थे। सोमवार को सुबह से हरिद्वार से डाक कांवडियों सख्या में वृद्घि और पैदल कांवड़ियों की संख्या में कमी होती चली गई। मंगलवार को दोपहर बाद डाक कांवड़ वाहनों की संख्या कम हो गई । शाम चार बजे के बाद बहुत कम संख्या में डाक और पैदल कांवड़ियां शामली से होकर निकले। इस साल बाइक ओर साइकिल सवार कांवड़ियां भी बड़ी संख्या में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन बाद खुले रास्ते तो मिली राहत
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने इस बार अधिक सतर्कता बरती। हादसे की आशंका को देखते हुए शहर के कई रास्ते बंद कर दिए गए। चौपहिया वाहनों और ई-रिक्शा के आवागमन पर भी रोक लगा दी। जिसके चलते शहर के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दो दिन शहर का मुख्य मार्ग डाक कांवड़ियों के हवाले रहा। मंगलवार शाम को डाक कांवड़ कम होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

शामली में गंगा जल लेकर दौड़ते डाक कांवड़िये।

शामली में गंगा जल लेकर दौड़ते डाक कांवड़िये।- फोटो : SHAMLI

शामली में गंगाजल लेकर गुजरते शिवभक्त।

शामली में गंगाजल लेकर गुजरते शिवभक्त।- फोटो : SHAMLI

शामली में कांवड़ लेकर गुजरते शिवभक्त।

शामली में कांवड़ लेकर गुजरते शिवभक्त।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed