{"_id":"5e711b738ebc3ea8176028ad","slug":"390-examiners-screened-14239-answerbooks-shamli-news-mrt474100636","type":"story","status":"publish","title_hn":"390 परीक्षकों ने जांची 14239 उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
390 परीक्षकों ने जांची 14239 उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन
शामली आरके इन्टर कॉलिज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्यांकन करते शिक्षक
- फोटो : SHAMLI
390 परीक्षकों ने जांची 14239 उत्तरपुस्तिकाएं
शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है। दूसरे दिन भी परीक्षकों का टोटा रहा। कुल 576 परीक्षकों में 390 परीक्षक ही मूल्यांकन में पहुंचे। इस दौरान हाईस्कूल और इंटर की 14239 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हुआ।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए आरके इंटर कालेज शामली को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। पहले दिन परीक्षकों की बैठक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर परीक्षकों ने मूल्यांकन कार्य शुरू नहीं किया था। मंगलवार को सुबह 10 बजे सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकार्डर की निगरानी में मूल्यांकन शुरू हुआ। मूल्यांकन में बोर्ड की तरफ से मूल्यांकन में कुल 576 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, जिनमें से मंगलवार को 390 परीक्षक ही मूल्यांकन में पहुंचे। उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर हाईस्कूल की कुल 73274 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है, जिनमें से 10005 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसी तरह इंटर की कुल 48273 उत्तर पुस्तिकाएं अभी तक पहुंची है, जिनमें से मंगलवार को 4234 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बुधवार को परीक्षकों की संख्या बढ़ जाएगी, जिससे मूल्यांकन कार्य में तेजी आएगी। बोर्ड ने 10 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है।

शामली आरके इन्टर कॉलिज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओ का मूल्यांकन के दौरान सीसीटीवी मे देखत?- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन