फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   37 cases heard, four were disposed of

37 मामलों की सुनवाई, चार का हुआ निस्तारण

Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
37 cases heard, four were disposed of
शामली/थानाभवन। नगरपालिका शामली के सभागार में आयोजित ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक में पारिवारिक विवाद से संबंधित 24 मामलों की सुनवाई हुई। ब्यूरो सदस्यों के प्रयास से एक मामले में समझौता हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान ऐच्छिक ब्यूरो के सदस्यों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मौके पर ब्यूरो सदस्य वीना अग्रवाल, अजय चौधरी, दीप शिखा, रीना गौतम, सरोज तोमर, श्रीकांत जैन मौजूद रहे। उधर, थानाभवन थाना परिसर रविवार को परिवार समाधान केंद्र का आयोजन किया गया। जिनमें विघटित परिवारों के समाधान के लिए 13 परिवारों को बुलाया गया। जिसमें समाजसेवियों की टीम ने परिवारों में समाधान का प्रयास किया। जिसके बाद तीन दंपती ने एक दूसरे के साथ दोबारा नए जीवन की शुरूआत करने का निर्णय लिया। इस दौरान दीवान रमा देवी, मास्टर रमेश चंद सैनी, फरजन्द अली, हरीश प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------
दुकान के विवाद की जांच को पहुंचे एसपी क्राइम
शामली। शहर कोतवाली में सीओ सिटी के आदेश पर विभू गुप्ता ने कोतवाली में बिजेंद्र गुप्ता व चार अन्य लोगों के खिलाफ दुकान पर कब्जा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में बिजेंद्र ने डीआईजी सहारनपुर को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की थी। डीआईजी ने इस प्रकरण की जांच एसपी क्राइम मुजफ्फरनगर प्रशांत कुमार को सौंपी है। रविवार को एसपी क्राइम ने शामली में पहुंचकर कबाड़ी बाजार में पहुंचकर प्रकरण की जांच की। एसपी क्राइम ने बताया कि दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद है, इस मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed