फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   340 innocent children are studying in dilapidated rooms

Shamli News: जर्जर कमरों में बैठकर पढ़ रहे 340 मासूम

Sat, 15 Feb 2025 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
340 innocent children are studying in dilapidated rooms
थानाभवन  के प्राथमिक स्कूल में जमीन पर बैठ कर पढाई करते बच्चे ।  संवाद - फोटो : mathura
थानाभवन। कस्बे के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में मात्र दो कमरे हैं जिनकी छत भी जर्जर हालत में है। 340 विद्यार्थी जर्जर कमरों में बैठकर ही पढ़ने के लिए बच्चे मजबूर हैं। थानाभवन के प्राथमिक विद्यालय नंबर-2 का बुरा हाल हैं। स्कूल में केवल दो कमरें हैं, वह भी जर्जर हालत में है। बरसात होते ही छत टपकने लगती हैं। छोटे-छोटे कमरों में कक्षा 1 से 5 तक 340 बच्चों को पढ़ाया जाता है। स्कूल में पांच अध्यापक, दो शिक्षामित्र और एक प्रधानाध्यापक है जो मात्र दो कमरों में बैठकर पढ़ा रहे हैं। विद्यालय प्रधानाध्यापक पंकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में इतनी जगह नहीं है कि फर्नीचर लगाकर बच्चों को बैठाया जा सके।
विज्ञापन

340 बच्चे दो कमरों में फर्नीचर पर नहीं बैठ सकते हैं। ्इतना बजट भी नहीं है जो विद्यालय की छत को ठीक कराया जा सके। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा ने बताया कि शासनादेश के बाद अब विद्यालयों की जिम्मेदारी नगर पंचायत को मिली है। विद्यालय में जल्द ही बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास करने के बाद बैठने की उचित व्यवस्था कराई जाएगी। बीएसए लता राठौर का कहना है कि कायाकल्प योजना के तहत जल्द ही स्कूल में कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed