फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   33563 voters increased in five years

पांच साल में बढे़ 33563 मतदाता

Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
33563 voters increased in five years
पांच साल में बढे़ 33563 मतदाता
विज्ञापन

शामली। पिछले पांच साल में जिले की ग्राम पंचायतों में 33 हजार 563 मतदाता बढ़ गए हैं। इस साल मतदाताओं की संख्या सात लाख 47 हजार 785 पहुंच गई है। पांच साल पहले ग्राम पंचायतों में सात लाख 14 हजार 222 मतदाता थे।
एडीओ पंचायत हरीसिंह ने बताया कि 2015 में जिले की ग्राम पंचायतों में सात लाख 14 हजार 222 मतदाता थे। जिसमें थानाभवन ब्लाक में एक लाख 62 हजार 085 मतदाता, कैराना ब्लाक में एक लाख 32 हजार 651 मतदाता, शामली ब्लाक में एक लाख 16 हजार 95 मतदाता, ऊन ब्लाक में एक लाख 72 हजार 366 मतदाता और कांधला ब्लाक में एक लाख 31 हजार 025 मतदाता थे। 27 दिसंबर 2020 तक आलेख्य प्रकाशन के दौरान कुल मतदाता 7 लाख 38 हजार 712 मतदाता हो गए।
विज्ञापन

जिसमें थानाभवन ब्लाक में एक लाख 71 हजार 144 मतदाता, कैराना ब्लाक में एक लाख 37 हजार 271 मतदाता, शामली ब्लाक में एक लाख 20 हजार मतदाता, ऊन ब्लाक एक लाख 75 हजार 723 मतदाता, कांधला ब्लाक में एक लाख 34 हजार 574 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जनवरी तक 2021 तक सभी ब्लाक खंडों में अंतिम प्रकाशन के दौरान जिले की पंचायतों में सात लाख 47 हजार, 785 मतदाता हो गए है। थानाभवन ब्लाक में एक लाख 73 हजार 442 मतदाता, कैराना ब्लाक में एक लाख 39 हजार 720 मतदाता, शामली ब्लाक में एक लाख 21 हजार 217 मतदाता, ऊन ब्लाक में एक लाख 78 हजार 057 मतदाता, कांधला ब्लाक में एक लाख 35 हजार, 349 मतदाता शामिल हैं। पांच साल में 33 हजार 563 मतदाता बढ़ गए हैं। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने तक नए मतदाताओं की वोट बन सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed