फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3334 patients screened at CM Jan Arogya Health Fair, 205 golden cards made

स्वास्थ्य मेले में चर्म और श्वास के मरीजों की संख्या ज्यादा रही

Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
3334 patients screened at CM Jan Arogya Health Fair, 205 golden cards made
कैराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्र कंडेला में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौजूद डाक? - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 3334 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। मेले में चर्म और श्वास रोगियों की संख्या सबसे अधिक रही। इस दौरान 205 आयुष्मान गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।
विज्ञापन

रविवार को जिले के सभी 26 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। एसीएमओ डा. सुशील कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में कुल 3334 मरीजों की जांच की गई। सबसे अधिक 570 चर्म रोगी और दूसरे नंबर पर श्वसन रोगियों की संख्या 437 रही है। मोतियाबिंद के 31 मरीजों की जांच की गई जबकि 33 मरीजों को सीएचसी के लिए रेफर किया गया। इस दौरान आयुष्मान भारत के योजना के 205 गोल्डन कार्ड बनाए गए। कन्या सुमंगला योजना के 31 फार्म, पीएमएमवीवाई के 148 फार्म भरे गए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 80 चिकित्सक और 121 पैरामेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

-------
केरटू में 170 मरीजों की जांच हुई
झिंझाना। रविवार को गांव केरटू के पीएचसी पर जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 170 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। डाक्टर कलीम ने बताया चर्म रोग के 30, टीबी के पांच, कुपोषित के सात, लीवर के पांच , मधुमेह रोगी आठ, सांस रोगी तीन, एनीमिया के 10, खाज खुजली के 20 और गर्भवती महिलाओं की संख्या तीन रही। इस दौरान तीन गोल्डन कार्ड बनवाए गए। इस मौके पर डा. आशू सैनी व आयुर्वेदिक भरत प्रसाद, क्षयरोग कर्मी नवीन कुमार, एएनएम रजनी कश्यप, स्टाफ नर्स दिव्या, आशा, अनिता, मंजू, पूनम, लविश आदि स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मेले में स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी
कैराना। क्षेत्र के छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में खून, बलगम व आंखों की जांच की गई। साथ ही टीबी, मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाजार, फाइलेरिया जैसी बीमारियों की जांच की गई। गर्भवती महिलाओं के लिए चल रही योजनाओं, संस्थागत प्रसव के बारे में बताया गया। आयुष्मान कार्ड बनाए गए। कन्या सुमंगला योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के फार्म भरे गए। ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि कैराना की अरबन पीएचसी पर स्वास्थ्य मेले में 142, गांव कंडेला में 140, गांव भूरा में 130, डुंडूखेड़ा में 140, ऊंचा गांव में 81 व तितरवाड़ा गांव में 143 मरीजों की जांच की गई। डॉक्टरों ने कोरोना वायरस से बचाव के बारे में भी जानकारी दी।
जिले में ये रही मरीजों की स्थिति
चर्म - 570
श्वसन - 437
लीवर- 42
मधुमेह - 201
उदर- 168
एनीमिया - 107
टीबी - 37
कैंसर - 4
गर्भवती महिलाएं- 134
कुपोषित बच्चे- 32
अन्य रोगी- 1275
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed