{"_id":"6086f7908ebc3ebf423be8ee","slug":"33-arrested-for-violating-code-of-conduct-and-quarreling-shamli-news-mrt53612135","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रात में अभियान चलाकर 33 लोग दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने रात में अभियान चलाकर 33 लोग दबोचे
विज्ञापन
शामली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान से पहले रात को पुलिस ने गांवों में भ्रमण किया और प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने वालों, वोटरों पर दबाव बनाने और आपस में झगड़ा करने पर 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
रविवार देर रात को मतदान से पहले एसपी सुकीर्ति माधव कांधला क्षेत्र के गांवगढ़ी दौलत पहुंचे। एसपी ने बताया कि गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थन के लिए चुनाव प्रचार करते हुए 12 व्यक्ति पाए गए,, जिन्हें आदर्श चुनाव संहिता के उल्लंघन किए जाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इसी गांव में चुनाव को लेकर आपस में झगड़ रहे दो पक्ष के सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। झगड़े की सूचना पर अनावश्यक रूप से भीड़ लगाने पर पांच लोगों को हिरासत में लिया गया। एक व्यक्ति को चुनाव माहौल खराब करने के लिए गांव इस्सोपुर टील में गोली चलने की झूठी सूचना देने पर गिरफ्तार किया गया। थाना कोतवाली और झिंझाना क्षेत्र में प्रत्याशियों के समर्थन मतदाताओं पर दबाब बनाने और चुनाव को लेकर अन्य कारणों के चलते देर रात में चलाए अभियान में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया ह । इस तरह से 33 लोगो को पकड़ा गया है। एसपी का कहना है कि पकड़े गए लोग जिन प्रत्याशियों के ये समर्थक हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एसपी के मुताबिक पकड़े गए लोगों में गांव गढ़ी दौलत से मतलूब,खालिद, जुनैद, इरशाद, अमजद, सलमान, नौशाद, मुस्तफा, सरवर, मुबारक आलम, दिलशाद, तनसीफ, कांधला निवासी जुबैर मलिक, गुड्डू, सादिक, असरार, दानिश, रोहन, शिवम, गांव गढ़ीबैसख निवासी फारूख, सावेज, गांव लखनौती निवासी साकिब, गांव हुसैनपुर निवासी सामित, गांव इस्सोपुर टील निवासी अनिल, गांव बहावड़ी निवासी अनिरूद्ध, भोपाल, प्रवेन्द्र, वैभव मलिक, शिवकुमार, गांव केरटू निवासी वाजिद, सद्दाम व कादिर है।