32 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
शामली। रामकृष्ण परमहंस जयंती के मौके पर पुलवामा हमले में हुए शहीदों की स्मृति में शिविर में 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान करके विद्यालयों के छात्रों और समाज को सद्भावना एवं मानवीयता का संदेश दिया।
मंगलवार को शहर के सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद यूथ सोशल सोसाइटी और जय हिंद सामाजिक संस्था की ओर से रामकृष्ण परमहंस जयंती के उपलक्ष्य में पुलवामा हमले में हुए शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने किया। शिविर में कुल 32 दान दाताओं ने रक्तदान करके विद्यालयों के छात्रों और समाज को सद्भावना एवं मानवीयता का संदेश दिया। इस अवसर पर एसपी विनीत जायसवाल ने सद्भाव का संदेश दिया। शिविर का संचालन राजकीय जिला चिकित्सालय सहारनपुर से पधारे डॉक्टर आबिद, शामली सीएचसी के डॉक्टर अनुपम सक्सेना और मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय की टीम ने किया। शिविर के आयोजन में संस्था के अध्यक्ष शिवम शर्मा, संदीप गोयल, सचिन कुमार, मनोज कुमार, धीरज सैनी, साबिर, रोहित, नितिन स्वामी भागवत को सम्मानित किया। मुख्य रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद प्रसाद, उप प्रधानाचार्य मलूक चंद, प्रीतम सिंह, पवन कुमार, अशोक सोम, श्रीभगवान शर्मा, मुदित गर्ग, सुनील कुमार, मोहित कुमार मौजूद रहे।