{"_id":"5c797e77bdec22736436bdc2","slug":"31551466103-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमबती से घर में आग लगने से लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोमबती से घर में आग लगने से लाखों का सामान जला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला बिलौचियान में मोमबत्ती गिरने से मकान में आग लग गई। आग से घर में रखा दो लड़कियों की शादी के लिए रखा सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया।
कस्बा गढ़ीपुख्ता के मोहल्ला बिलौचियान निवासी समीर खान मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। समीर खान अपनी दो पुत्रियों की शादी की तैयारी में जुटा हुआ था। इसके लिए घर के एक कमरे में दहेज का सामान रखा हुआ था। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे जब बिजली नहीं थी, तो परिजनों ने मोमबत्ती जलाकर बेड के ऊपर रख दी, इसी दौरान अचानक जलती हुई मोमबत्ती बिस्तर पर गिर गई और कपड़ों ने आग पकड़ ली। जब तक परिजन आग पर काबू पाते, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे कमरे में आग फैल गई।
परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तथा पानी आदि डालकर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। मगर तब तक घर में रखा लड़कियों के दहेज का सामान डबल बेड, सोफा, मेज, अलमारी, कपड़े और 20 हजार जलकर राख हो गए। आग में करीब एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने से परिजनों में भी कोहराम मचा हुआ है। आस पड़ोस के लोगों ने बताया कि कि समीर खान की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। वह मेहनत मजदूरी कर किसी प्रकार अपनी पुत्रियों की शादी के लिए दहेज का सामान एकत्र कर रहा था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित की आर्थिक सहायता की मांग की है।