{"_id":"5bafc6d6867a557ff5671109","slug":"31538246358-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांति यात्रा के लिए शहर से निकला किसानों का काफिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांति यात्रा के लिए शहर से निकला किसानों का काफिला
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
क्रांति यात्रा के लिए शहर से निकला किसानों का काफिला
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। किसान क्रांति यात्रा के लिए भाकियू कार्यकर्ता और किसान ट्रैक्टर ट्रालियों और अन्य वाहनों के काफिले के साथ शहर में पैदल घूमकर हक के लिए लोगों को जागरूक किया। इसके बाद किसान क्रांति यात्रा में शामिल होने के लिए मेरठ की तरफ रवाना हो गए।
किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने हरिद्वार से किसान क्रांति यात्रा प्रारंभ की। शनिवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार और बतीसा खाप के बाबा सूरजमल के नेतृत्व में भाकियू कार्यकर्ता और किसान भैंसवाल रोड स्थित नवीन मंडी में एकत्र हुए। वहां से भैंसवाल रोड, माजरा रोड, धीमानपुरा, हनुमान रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड, फव्वारा चौक से विजय चौक और अजंता चौक होते हुए मेरठ की तरफ रवाना हुए। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष मास्टर जाहिद ने कहा कि देश के किसानों को फसलों का उचित एवं लाभकारी मूल्य दिलाने, समस्त किसानों का कर्ज माफ कराने, मुफलिसी के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवार के सदस्यों को नौकरी दिलाने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से किसानों को लाभ दिलाने, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, बढ़ाई गई बिजली दरें वापस करने, किसानों की न्यूनतम आय सुनिश्चित कराने, 60 वर्ष की आयु के बाद किसान को 5 हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने, 10 साल पुराने डीजल इंजन वाले ट्रैक्टरों को एनजीटी के आदेश से अलग कराने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान क्रांति यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, बाबा सूरजमल, पुष्पेंद्र डायरेक्टर, चौधरी राहुल, हाजी इकराम, जितेंद्र कुमार, ओमबीर पटवारी, मुन्ना, राव मुददसिर, राव शहजाद, विनोद तोमर, छोटा और प्रदीप त्यागी आदि सहित सैकड़ों किसान शामिल रहे।
क्रांति यात्रा के कारण थम गया ट्रैफिक
शामली की नवीन मंडी से जब किसानों का काफिला शहर की सड़क पर आया, तो ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। इस कारण धीमानपुरा, शिवचौक, एमएसके रोड, वीवी इंटर कॉलेज रोड के अलावा विजय चौक और अजंता चौक पर ट्रैफिक जाम हो गया। जब किसान क्रांति यात्रा का काफिला शहर से बाहर निकल गया, तब तक ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु हुई।
विज्ञापन
जोश के साथ चल रहे थे किसान
क्रांति यात्रा में शामिल होने के लिए शनिवार को शहर में निकले काफिले के आगे छोटे हाथी में डीजे लगाया गया था, जिससे भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के गीत बजाए जा रहे थे। बाबा टिकैत के नाम पर बनाए गए गीतों को गुनगुनाते हुए भाकियू कार्यकर्ता और किसान जोश के साथ पैदल चल रहे थे।
गंगनहर पटरी से निकलना पड़ा
भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार ने बताया कि शामली से मेरठ जाने के दौरान जब गंग नहर नानू पुल पार करके दबथुआ के निकट पहुंचे, तो वहां ट्रैफिक जाम हो गया। इस कारण वहां से शामली के किसानों का काफिला वापस गंग नहर पटरी से मुरादनगर की तरफ ले जाना पड़ा।
महत्वपूर्ण
बाबा टिकैत का गुणगान करते चल रहे थे भाकियू कार्यकर्ता