{"_id":"5b9d53eb867a557e85729ee4","slug":"31537037291-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों को गिरफ्तार कराए की मांग
कांधला। गांव मीमला के युवक को अगवा करने के बाद जेवर लेकर छोड़ने के मामले में आरोपियों का पता नहीं लग सका है। पुलिस जांच करने में लगी हुई है। वहीं, पीड़ित युवक के परिजनों ने थाना प्रभारी से वारदात का खुलासा कराने और आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
गौरतलब है कि गांव मीमला निवासी अमित कंडेला औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिम धुरा फैक्ट्री में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात जब वह फैक्ट्री से अपने गांव लौट रहा था, तो तीन बदमाशों ने उसको अगवा करके बंधक बना लिया था। अमित के मोबाइल फोन से ही परिजनों को कॉल कराने के बाद सोने की दो अंगूठी और दो जोड़ी कुंडल लेने के बाद अमित को छोड़ा गया था। शुक्रवार को अमित के भाई रवि की तरफ से इस मामले में कांधला थाने पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस घटना की जांच करने में लगी हुई हैं। वहीं, शनिवार को परिवार के लोगों ने कांधला पहुंचकर थाना प्रभारी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कराया जाए। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने आश्वासन दिया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा। इस दौरान थाने पर रवि, ग्राम प्रधान अनिल, देवेंद्र, दिनेश, राहुल, माहल्ला और उदयबीर आदि लोग मौजूद रहे।