फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ट्रेन से गिरने पर किशोरी घायल, चेन खींचने पर भी नहीं रुकी ट्रेन

ट्रेन से गिरने पर किशोरी घायल, चेन खींचने पर भी नहीं रुकी ट्रेन

Fri, 27 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरने पर किशोरी घायल, चेन खींचने पर भी नहीं रुकी ट्रेन
ट्रेन से गिरकर युवती घायल
विज्ञापन

थानाभवन।
बहन और बहनोई के साथ हरिद्वार जाते समय ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी युवती को नींद की झपकी लग गई, जिस कारण वह चलती ट्रेन से गिर गई। ट्रेन में सवार यात्रियों ने चेन खींची, लेकिन ट्रेन एक किलोमीटर दूर जाकर रुकी। इसके बाद युवती को उठवाकर अस्पताल भेजा गया।

मूलरूप से गुजरात के अहमदाबाद के गांव भैंसाना निवासी काजल (18 ) पुत्री राजू कई साल से अपने बहनोई संजू और बहन सारिका के साथ शामली के मोहल्ला कृष्णानगर में रह रही थीं। बृहस्पतिवार सुबह काजल अपनी बहन और बहनोई के साथ शामली रेलवे स्टेशन से हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन में सवार हुई। जब ट्रेन हिंड रेलवे स्टेशन के नजदीक पहुंची, तो ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी काजल को नींद की झपकी लग गई। इस कारण काजल चलती ट्रेन से गिर गई। काजल की बहन ने शोर मचाया, तो यात्रियों ने ट्रेन की चेन खींची। ट्रेन हिंड रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रुकी। इसके बाद काजल की बहन और बहनोई दो छोटे बच्चों को गोद में उठाकर एक किमी तक रेलवे ट्रैक पर पैदल चले और ग्रामीणों की मदद से घायल काजल को उठाकर अस्पताल ले जाकर उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed