{"_id":"5b56165c4f1c1bed5e8b4dff","slug":"31532368476-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश प्रकरण में दूसरे पक्ष ने पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश प्रकरण में दूसरे पक्ष ने पुलिस से की शिकायत
Updated Mon, 23 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश प्रकरण में दूसरे पक्ष ने पुलिस से की शिकायत
कांधला।
गोवंश प्रकरण में जेल गए एक आरोपी की पत्नी ने पुलिस से शिकायत कर मामले में जांच किए जाने की मांग की है।
पांच दिन पूर्व पुलिस ने सूचना के आधार पर कस्बा कांधला के दिल्ली बस स्टैंड से 29 गोवंश को बरामद करने के बाद गुरवेल सिंह, रोहताश, धमेंद्र, सूरजभान निवासी हरियाणा को जेल भेज दिया था, जबकि गोवंश को गोशाला की सुपुर्दगी में दिया था, लेकिन गोशाला से गोवंश एक किसान की डेरी में छोड़े जाने पर हिंदू समाज के लोगों में रोष व्याप्त है। सोमवार को मामले में दूसरा मोड़ ले लिया। जेल गए गुरवेल सिंह की पत्नी बलविन्द्र कौर अपने परिवार के लोगों के साथ कस्बे के मोहल्ला खैल स्थित किल्लू कुरैशी के आवास पर पहुंचीं। वहां से एक विशेष समुदाय के लोगों के साथ थाने पहुंचकर उसने पुलिस से शिकायत करके बताया कि उसके पति व अन्य लोगों को फंसाया गया है। उन्होंने पुलिस से पूरे प्रकरण की दोबारा जांच कराने की मांग की है।