फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भागवत कथा मोक्षदायिनी- साक्षी गोपाल दास महाराज

भागवत कथा मोक्षदायिनी- साक्षी गोपाल दास महाराज

Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
भागवत कथा मोक्षदायिनी- साक्षी गोपाल दास महाराज
श्रीमद्भागवत सुनने से पाप खत्म हो जाते हैं : गोपालदास
विज्ञापन

शामली। इस्कान प्रचार समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह शनिवार से शुरू हो गया। कुरुक्षेत्र से आए इस्कान धर्मक्षेत्र से कथा व्यास साक्षी गोपालदास महाराज ने कहा कि भागवत कथा मोक्षदायिनी है। उन्होंने कहा कि गुरु कृपा से भागवत कथा का ज्ञान प्राप्त हो सकता है।

शनिवार को शाम चार बजे शहर के हिंदू कन्या इंटर कालेज में इस्कान प्रचार समिति की ओर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह प्रारंभ हो गया है। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का विधि विधान से पूजन हुआ। अंतरराष्ट्रीय श्रीकृष्ण भावनामृत संघ कुरुक्षेत्र इस्कान प्रचार समिति के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को मोक्षदायिनी है। इस कथा के सुनने से श्रद्धालुओं के कष्ट खत्म हो जाते हैं। श्रीमद्भागवत कथा का ज्ञान एक मात्र गुरु की कृपा से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण हरे, हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे का जयघोष कराया। श्रीमद्भागवत कथा के सुनने से पाप खत्म हो जाते हैं। कथा के मुख्य यजमान शामली नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल रहे। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह के आयोजन समिति के चेयरमैन विनय कुमार बंसल, सह चेयरमैन नवीन कुमार संगल, कथा संयोजक दिनेशचंद गोयल, अध्यक्ष राधाशरण दास, राधागोपाल दास, सुधीर संगल, विजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। कथा आयोजन समिति के अनुसार 26 जून को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की कथा आयोजित की जाएगी। 29 जून को श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का समापन होगा। समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमेें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। 30 जून को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा शाम चार बजे शहर के बड़ा बाजार मंदिर ठाकुर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजारों से होकर शहर के शिवगंज मंडी शिव मदिर में समाप्त होगी। उसके बाद हिंदू कन्या इंटर कालेज में भंडारा आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed