फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कैडेट्स ने देश रंगीला गीत सुना देशभक्ति मय बनाया माहौल

कैडेट्स ने देश रंगीला गीत सुना देशभक्ति मय बनाया माहौल

Sun, 24 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
कैडेट्स ने देश रंगीला गीत सुना देशभक्ति मय बनाया माहौल
शामली। ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी कैडेट प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक और देशभक्ति कार्यक्रमों के बीच समापन हो गया। ग्रुप कमांडर ने अच्छा कार्य करने वाले सभी कैडेट को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को एनसीसी शामली यूपी बटालियन 85 व बड़ौत की बटालियन 74वीं का चल रहा प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि ग्रुप हेडक्वार्टर गाजियाबाद के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर एसपी सिंहा रहे। उन्होंने कहा कि कैंप के दौरान कैडेट को ड्रिल, फायर, निबंध, मैप रीडिंग आदि का जो प्रशिक्षण दिया गया है। सभी को उसे आत्मसात कर अपने जीवन में और अधिक मेहनत व परिश्रम से आगे बढ़ना चाहिए। जिन कैडेट ने प्रशिक्षण शिविर में अच्छा कार्य किया और विजेता रहे उनसे अन्य कैडेट को प्रेरणा लेनी चाहिए। अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालना चाहिए। कैडेट्स के अंदर बी या सी प्रमाण प्राप्त करना न होकर आरडीसी परेड में प्रतिभाग करना होना चाहिए। वहीं सेना में उच्च पदों पर जाकर राष्ट्र सेवा कर राष्ट्र के प्रति समर्पित होना चाहिए।
विज्ञापन

कैडेेट ने रंगारंग कार्यक्रम व देशभक्ति गीत सुनाकर देश भक्तिमय माहौल बनाया। जिसमें किसान इंटर कॉलेज अलीपुर खेड़ी की राधा व गौरी ने देश रंगीला गीत पर शानदार प्रस्तुति देते हुए देशभक्ति मय माहौल बना दिया। दिगंबर जैन बड़ौत के ब्रज किशोर व सेंट फ्रांसिस के कुशाग्र मलिक ने ग्रुप डांस किया। सत्यनारायण की शिवानी, तनु व टीकरी की रेशमा व आसरा ने तिरंगे को दिल से जुदा ना करेंगे गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। रूबी ने तेरा जलवा देशभक्ति गीत सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed