{"_id":"5b0ef8fd4f1c1ba46e8b575e","slug":"31527707901-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जिले के बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन वृद्धि की मांग को लेकर जिले के बैंक कर्मियों की दो दिवसीय हड़ताल शुरू
Updated Thu, 31 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूनाइटेड फार्म ऑफ बैंक यूनियन और यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के संयुक्त आह्वान पर जिले के बैंक कर्मियों की वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू हो गई। जिले के सभी बैंकों में ताले लटके रहे। इससे ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पहले दिन हड़ताल के दौरान 15 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। बृहस्पतिवार को बैंकों की हड़ताल रहेगी।
कैराना लोकसभा उपचुनाव में बैंक कर्मियों को माइक्रोओबर्जवर के रूप में ड्यूटी लगाने के बाद जिले की 106 बैंक शाखाओं में 24 मई से धीरे-धीरे कार्य चल रहा था। 26 और 27 मई को मतदान प्रशिक्षण एवं पोलिंग पार्टी की रवानगी, 28-29 मई को मतदान के कारण बैंकों में ताले लटके रहे। बुधवार को वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। बैंकों में तालाबंदी को देखकर ग्राहक लौट गए है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि वेतन वृद्धि का समझौता एक नवंबर 2017 से देय है। केंद्र सरकार और आईबीए की हठधर्मिता के कारण लागू नहीं हो पारहा है। मांगे पूरी न होने पर बैंक कर्मचारियों को मजबूरी में दो दिन की हड़ताल पर जाना पड़ा है। एलडीएम हरपाल सिंह तोमर ने बताया कि जिले की 106 बैंकों में दस करोड़ रुपये प्रतिदिन लेन देन होता है। पांच करोड़ रुपये प्रतिदिन क्लीयरिग होता है। उन्होंने बताया कि दो दिन में बीस करोड़ रुपये का लेनदेन और दस करोड़ रुपये क्लीयरिंग में फंस जाएगा। एक जून के बाद बैंकों का कामकाज सुचारु होगा।