फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   38 किमी के हाइवे पर 123 कट

38 किमी के हाइवे पर 123 कट

Mon, 30 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
38 किमी के हाइवे पर 123 कट
शामली। मेरठ-करनाल राष्ट्रीय राजमार्ग 709 बी। शामली जिले में 38 किलोमीटर के इस हाइवे पर 123 कट है। जिले में हाइवे पर कट के लिए ना तो कई मानक है और ना ही नियम है। जिसने जहां चाहा वहां अपना कट बना लिया। इन कटों पर ना तो प्रशासन का ध्यान है और ना ही नेशनल हाईवे अथोरिटी ऑफ इंडिया का। यही कारण है कि हाइवे पर बने ये कट जानलेवा साबित हो रहे है।
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाइवे सपा सरकार में बनकर तैयार हुआ था। चंडीगढ़ और मेरठ को सीधे जोड़ने वाले इस हाइवे पर रोजाना हजारों वाहन दौड़ते है। झिंझाना के बिड़ौली यमुना पुल से लेकर लिसाढ़ आईटीआई तक जिले में हाइवे पर 38 किलोमीटर का सफर है। अमर उजाला ने हाइवे पर होने वाले हादसों तथा इन कारणों की पड़ताल की तो कई कारण सामने आए। कहीं हाइवे संकरा मिला तो कहीं पर नदी पर क्रासिंग में पुल सिंगल मिला। सबसे खतरनाक हाइवे पर 123 कट मिले। क्रासिंग मार्ग को छोड़ दे तो इनमें से 60 प्रतिशत कट बिना वजह के मिले। कुछ कट को हाइवे पर ढाबे वालों ने बनवाया है तो कुछ कट को ग्रामीणों ने अपनी मर्जी से बना लिया। मेरठ की ओर से शामली में घुसने से पहले ही सिंभालका गांव से लेकर शामली फाटक तक ही दस से अधिक कट मिले, लेकिन पुलिस-प्रशासन और एनएचएआई का इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं है।
विज्ञापन


ढाबो के आगे 40 से अधिक कट
मेरठ-करनाल हाइवे पर करीब 50 से अधिक ढाबे है। इन ढाबों पर हाइवे पर चलने वाले वाहन लंच, डिनर और ब्रेकफास्ट करते है। इन्हीं ढाबों के सामने हाइवे नेशनल हाइवे पर 40 से अधिक कट बनाए गए है। ढाबे पर वाहन चालक जब जाने के लिए कट का प्रयोग करता है तो हादसे की संभावना बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडर तोड़कर बना लिया रास्ता
नेशनल हाइवे पर कट बेहद खतरनाक है, लेकिन किसी को इसकी समझ नहीं है। शामली में इस हाइवे पर यह आलम है कि लोगों ने अपनी मर्जी से कई कट डिवाइडर तोड़कर बना रखे है। इनमें केरटू खोखरी नदी के पास तीन कट है। इसके अलावा कई गांवों में भी ग्रामीणों ने अवैध कट बना रखे है।


संकरे पुल भी बन रहे है घातक
मेरठ-करनाल हाइवे पर जिले में तीन नदियां पड़ती है। जिनमें सबसे पहली यमुना नदी, दूसरी काठ नदी, तीसरा काबड़ौत पुल। तीनों पुल आज तक ज्यों के त्यों है, इन पर आकर फोरलेन हाइवे टू लेन में तब्दील हो जाता है। हालांकि काबड़ौत के पास नया पुल बनाने के लिए काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed