फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में बरतें गंभीरता- डीएम

मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में बरतें गंभीरता- डीएम

Sat, 24 Mar 2018 12:55 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण में बरतें गंभीरता- डीएम
शामली। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर हेल्पलाइन नंबर 1076 को प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्ता के निस्तारण कराया जाए। शिकायत प्राप्त होने पर उसके निस्तारण की समयसीमा निर्धारित होगी, यदि उसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई, तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री पोर्टल हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1076 को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत का पंजीकरण होगा। टोल फ्री नंबर पर प्राप्त शिकायत को पंजीकरण के पश्चात शिकायतकर्ता को एसएमएस से पावती भेजी जाएगी। शिकायत पंजीकरण नंबर के साथ शिकायत का विवरण होगा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायत का निस्तारण गुणवत्ता के अनुसार करना होगा। निस्तारण से शिकायतकर्ता को अवगत कराना होगा। कार्यशाला में प्रशिक्षक ने बताया कि हेल्पलाइन के अंतर्गत लखनऊ में केन्द्रीय कॉल सेंटर स्थापित किया गया है। टोल फ्री नंबर 1076 पर कॉल कर कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। हेल्पलाईन में शिकायत, सूचना, मांग एवं सुझाव शामिल किए जाएंगे। इस दौरान एडीएम केबी सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह, एसडीएम विनोद कुमार, दुष्यंत कुमार मौर्य, राकेश त्यागी, डीपीआरओ नरेश चंद्र, बीएसए चंद्रशेखर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed