{"_id":"5aa95d1e4f1c1b92778b5793","slug":"31521048862-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की भिड़ंत में चार युवक घायल
Updated Wed, 14 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें चार लोग घायल हो गए।
बागपत के गांव लूंब निवासी कालू बुधवार सुबह अपने पड़ोसी उम्मेद के साथ किसी कार्य से शामली गया था। दोपहर को जब वह लौट रहे थे, दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आए बाइक सवार सुलेमान और रवि निवासी गांव असारा (बागपत) से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरो की मदद से घायलों को कस्बा कांधला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उधर, शामली शहर में मंगलवार रात करीब पौने 11 बजे वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। कपिल निवासी गांव भाज्जू और उसका साथी अमित निवासी सौरम किसी कार्य से मंगलवार रात शामली आए थे। माजरा रोड की तरफ से जब वह भिक्की मोड़ पर पहुंचे, तो वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवकों को पुलिस ने शामली सीएचसी ले जाकर उपचार कराया तथा उनके परिजनों को सूचना दे दी।