फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चिकित्सा शिविर में 700 बच्चों का कयि स्वास्थ्य परीक्षण

चिकित्सा शिविर में 700 बच्चों का कयि स्वास्थ्य परीक्षण

Sun, 11 Feb 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सा शिविर में 700 बच्चों का कयि स्वास्थ्य परीक्षण
शामली। मानव अधिकार संगठन ने महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती और कृमि मुक्ति दिवस पर दुर्गा प्रसाद पब्लिक स्कूल में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सूर्यवीर, मनोज मित्तल, अध्यक्ष राजेंद्र गोयल और प्रधानाचार्य वीके मित्तल ने किया। इसके बाद डाक्टरों ने स्कूल के 700 बच्चों का चेकअप किया। डाक्टर अशोक सिंघल ने नेत्र, अरुण कुमार ने मानसिक रोग, ऋषभ बंसल ने अन्य बीमारियों का परीक्षण किया। बीमारी मिलने पर बच्चों को दवाई दी गई। साथ ही बीमारियों के कारण और बचाव के बारे में विस्तार से बताया। सभी को एलबेंडाजोल की गोली खिलाई गई। डाक्टरों ने सभी बच्चों को कीड़े की गोली हर छह माह में जरूर खाने की सलाह दी। शिक्षकों ने दयानंद के जीवन परिचय से अवगत कराया। संचालन डाक्टर अजय चौधरी ने किया। संयोजक डाक्टर अर्जुन वर्मा और सुनील अरोड़ा रहे। इस दौरान श्रवण संगल, रमेश बजाज, अंकित, राकेश शर्मा, शिवचरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed