{"_id":"5a7f3e124f1c1b462c8b73d4","slug":"31518288402-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 फरवरी को कैराना आएंगे डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 फरवरी को कैराना आएंगे डिप्टी सीएम
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना (शामली)। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 14 फरवरी को कैराना पहुंचेंगे। वे यहां मायापुर फार्म हाउस में आयोजित रस्म तेरहवीं पर दिवंगत सांसद हुकुम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उनका अधिकारिक कार्यक्रम जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है।
सांसद हुकुम सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह सहित पार्टी के दिग्गज नेताओं ने मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहीं, बाबू हुकुम सिंह की रस्म तेरहवीं पर 14 फरवरी को श्रद्धांजलि सभा होगी, जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। एक दिन पूर्व ही उनका यह कार्यक्रम 12 फरवरी के लिए तय हुआ था, लेकिन किन्हीं कारणों से अब उप मुख्यमंत्री 14 फरवरी को ही कैराना के मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचेंगे। परिवर्तित कार्यक्रम शनिवार को ही जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ। उसमें 14 फरवरी की दोपहर वह हेलीकॉप्टर से कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज में हेलीपेड पर पहुंचे, फिर वहां से कार से मायापुर फार्म हाउस पहुंचकर पूर्व सांसद हुकुम सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।