{"_id":"5a5fa1c84f1c1b805a8b4937","slug":"31516216776-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध मकान धवस्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध मकान धवस्त कराया
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैराना ।
गांव बरनावी में नवीन परती की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करके बनाया गया मकान तहसीलदार ने जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया।
गांव बरनावी में खसरा संख्या 238 रकबा 00370 हेक्टेयर पर एक ग्रामीण अवैध कब्जा करके मकान का निर्माण करा रहा था। मामले में शिकायत पर कुछ दिन पूर्व हल्का लेखपाल ने मौके पर जाकर मकान बनाने को सख्ती से मना कर दिया था। लेखपाल की चेतावनी के बावजूद भी आरोपी ने अपने मकान का निर्माण कर लिया था। मामले में सज्ञान लेते हुए बुधवार को तहसीलदार अभय राज पांडेय अपनी टीम के साथ जेसीबी मशीन व पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन से मकान ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार अभय राज पांडेय ने बताया कि बरनावी में सरकारी जमीन पर बने मकान को ध्वस्त करा दिया गया है।