{"_id":"5a55097b4f1c1b5f078b5989","slug":"31515522427-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में शुरु हुई मतदाता दिवस की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में शुरु हुई मतदाता दिवस की तैयारी
Updated Tue, 09 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर कॉलेज में तैयारी शुरू हो गई है। छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाकर मतदान के प्रति जागरूक किया। सभी को अपना वोट बनवाने के लिए भी प्रेरित किया। बाबू जवान सिंह इंटर कॉलेज खंद्रावली में 25 जनवरी को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस की तैयारी शुरू कर दी है। कॉलेज में स्वीप कोर्डिनेटर डॉ. अजय बाबू शर्मा के नेतृत्व में प्रधानाचार्य डॉ. हीरा सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई। वहीं एक जनवरी 2000 की जन्मतिथि वाले मिलेनियम वोटर तथा भविष्य के मतदाताओं को चिह्नित किया। सभी को निर्देशित किया कि गत सामान्य निर्वाचन में मतदान न करने वाले परिवार के मतदाताओं की सूची बनाकर संस्था कार्यालय में जमा कर दें। जिससे उन्हें व्यक्तिगत रुप से मतदान के प्रति जागरूक किया जा सकें। इस दौरान समस्त स्टाफ मौजूद रहा।