फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   योग की सदस्य प्रियंवदा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

योग की सदस्य प्रियंवदा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Fri, 05 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
योग की सदस्य प्रियंवदा ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
शामली। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डाक्टर प्रियंवदा तोमर ने बृहस्पतिवार को नगर पालिका सभागार में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही पुलिस अधिकारियों को फोन कर जल्द से जल्द निपटारा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शामली नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक में सुनवाई के लिए काफी संख्या में महिला फरियादी पहुंची। डाक्टर प्रियवंदा तोमर ने शिवानी, गुलफ्शा, सुशीला, अमरेश, शाहिस्ता, शबीना आदि के मामलों पर सुनवाई करते हुए समाधान किया। कई मामलों में काफी समय हो जाने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने पर मौके पर ही कांधला के सर्किल के सीओ राजेश तिवारी को फोन करते हुए जल्द से जल्द मामले का समाधान कराने के निर्देश दिए। कई मामलों को मौके पर ही निस्तारण कराया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती है। जनपद में बिल्कुल भी महिलाओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महिलाओं की समस्याओं के प्रति लापरवाही बरत रहे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही महिला जागरूकता हेल्पलाइन नंबर 181 की महिला अधिकारी प्रियंका, पारुल और रिहाना सुल्ताना ने सभी महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कोई भी समस्या होने पर इस नंबर पर फोन कर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान शामली एसडीम सुरजीत सिंह, प्रोटोकोल अधिकारी प्रसून राय, उप निरीक्षक अंजू, कृष्णवीर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed