{"_id":"59fa1e8e4f1c1b68678b8e06","slug":"31509564046-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग में तमंचे सहित पकड़ा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग में तमंचे सहित पकड़ा छात्र
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
कोतवाली शामली पुलिस ने बुधवार शाम बुढाना रोड पर चेकिंग के दौरान एक छात्र से तमंचा बरामद किया। छात्र को पुलिस थाने ले आई और पूछताछ की गई। वहीं, छात्र के परिजन तथा अन्य लोग सिफारिश करने थाने पहुंच गए। देर रात तक छात्र थाने में ही रहा।
बुधवार शाम पुलिस बुढ़ाना रोड पर आईसीआईसीआई बैंक के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सड़क किनारे खड़े किशोर से पुलिस ने पूछताछ कर तलाशी ली, तो उसके पास से तमंचा मिला। तमंचे में कारतूस नहीं था। इसके बाद पुलिस उसको थाने ले आई। कोतवाली प्रभारी अवनीश गौतम ने बताया कि छात्र आईटीआई कर रहा है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई, जिसके बाद परिजन भी अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने भी छात्र को धमकाया तथा छोड़ने के लिए पुलिस से मांग की। फिलहाल पुलिस छानबीन करने में लगी है कि छात्र तमंचा क्यों लेकर आया था।
कई स्थानों पर पकड़ी बिजली चोरी
झिंझाना। विद्युत निगम विजिलेंस टीम के निरीक्षक आरके धारीवाल ने बुधवार को टीम के साथ चौसाना क्षेत्र के कई गांवों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान भोगीमाजरा, जिजौला सहित कई गांवों में बिजली चोरी पकड़ी गई। बिजली चोरी करने वाले आरोपियों के खिलाफ झिंझाना थाने पर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
खेत में पड़े मिले बाइक के पुर्जे
झिंझाना। थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव लव्वादाउदपुर में खेत से बाइक के पुर्जे पड़े मिले। खेत मालिक अश्वनी ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाइक के पुर्जों को कब्जे में ले लिया और जांच शुरु कर दी। माना जा रहा है कि उक्त पुर्जे चोरी कर लाई गई बाइक के हो सकते हैं। पुलिस भी इस बिन्दु पर जांच करने में लगी है।