फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली रेलपार बाइपास का निर्माण दस अक्तूबर तक होगा पूरा

शामली रेलपार बाइपास का निर्माण दस अक्तूबर तक होगा पूरा

Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
शामली रेलपार  बाइपास का निर्माण दस अक्तूबर तक होगा पूरा
शामली रेलपार बाईपास का निर्माण 10 अक्तूबर तक पूरा होगा
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने शहर के गुरुद्वारा से लेकर मेरठ-करनाल को जोड़ने वाली निर्माणाधीन शामली रेलपार बाईपास का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन बाईपास का निर्माण दस अक्तूबर तक पूरा करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। उन्होंने तय समय सीमा में निर्माण कार्य को पूरा करने की सख्त हिदायत दी है।

बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने गुरुद्वारा मोड़ से लेकर मेरठ-करनाल मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन शामली रेलपार बाईपास की गुणवत्ता की जांच की। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष को अवगत कराया कि शामली रेलपास बाईपास के निर्माण पर दो करोड़ 74 लाख रुपये की धनराशि खर्च होनी प्रस्तावित है। इस सड़क का 13 अगस्त से निर्माण एजेंसी द्वारा शामली रेलपार का निर्माण शुरू कर दिया है। 1500 मीटर सड़क के सापेक्ष 1150 मीटर डब्लूएमएम का प्रथम कोट कार्य पूरा हो चुका है। अवशेष डब्लू एमएम कोट का 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। डब्लूएमएम के दूसरे कोट का कार्य तीन दिन बाद निर्माण एजेंसी को गुरुद्वारा तिराहे से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। उपाध्यक्ष ने पत्रकारों को बताया कि शामली रेलपार बाईपास मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए प्रयुक्त की सामग्री के पांच स्थानों से नमूने लेकर लोकनिर्माण विभाग की प्रयोगशाला में भेज दिए गए है, जिसकी रिपोर्ट तीन दिन में आ जाएगी। सड़क निर्माण के लिए निर्माण एजेंसी को रात 9 बजे के स्थान को शाम सात बजे से लेकर सुबह सात बजे तक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण एजेेेेंसी के ठेकेदार रजत चौधरी ने अवगत कराया कि बाईपास पर कई डेयरी होने से उनके स्वामियों द्वारा गोबर सड़क पर डाल दिए जाने से कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर पालिका परिषद द्वारा सड़क के दोनों ओर सफाई नहीं किए जाने से नाली निर्माण में परेशानी आ रही है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने तीन समस्याओं के समाधान के लिए वह डीएम से वार्ता करके शीघ्र समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उपाध्यक्ष ने ठेकेदार को दस अक्तूबर तक बाईपास का निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान प्राधिकरण के अधीक्षण अभियंता एसपी सिंह, अधिशासी अभियंता पीसी शर्मा, सहायक अभियंता सुशील शर्मा, अवर अभियंता मनोज सिसौदिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed