फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   31 months of development work on 15 years rule

‘15 साल के शासन पर 31 महीनों के विकास कार्य भारी’

Mon, 28 Oct 2019 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
31 months of development work on 15 years rule
जलालाबाद के जैन मंदिर में दीप जलाते गन्ना मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : SHAMLI
शामली/जलालाबाद। प्रदेश में गन्ना विभाग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने सोमवार को बधेव में बरातघर का लोकार्पण किया। उन्होंने प्रदेश में चल रही विकास की योजनाओं की उपलब्धियों के बारे में बताया। कहा कि योगी सरकार में 31 महीनों में इतने विकास कार्य हुए हैं जितने विकास कार्य हैं पिछली तीन सरकारी नहीं करा पाई है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार में विकास को बढ़ावा मिला है। पिछली सरकारें उत्तर प्रदेश का विनाश करने पर हुई तुली थीं। प्रदेश में विकास का पहिया घूमा है। इस दौरान ग्राम प्रधान बधेव रामफल सिंह, शमेराम शर्मा, पप्पू, प्रशांत कुमार, प्रमोद कश्यप, मनोज आदि रहे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने थानाभवन विधानसभा के कस्बा जलालाबाद में गांधी जयंती पर आयोजित भाजपा के पद यात्रा पूरे कस्बे में घूमकर पदयात्रा की। उन्होंने नागरिकों से मिलकर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कई स्थानों पर गोवर्धन पूजा के कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया। गन्ना विकास मंत्री ने कहा कि आज भाजपा की सरकार में समाज के सभी वर्ग अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आज प्रदेश का व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है, आज प्रदेश के गुंडा तत्व या तो जेलों में हैं या फिर वह ऐसे स्थानों पर पहुंच गए हैं जहां उनको पहुंच जाना चाहिए था। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed