फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   306 people with anti-coronary vaccine

306 व्यक्तियों को लगे कोरोना के टीके

Wed, 31 Mar 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
306 people with anti-coronary vaccine
306 व्यक्तियों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में आठ बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन का 306 व्यक्तियों को टीके लगाए गए। जिले में 30.60 प्रतिशत टीकाकरण हुआ।
बुधवार को जिला अस्पताल और सभी सीएचसी समेत आठ बूथों पर टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि एक हजार व्यक्तियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें 16 व्यक्तियों को दूसरी डोज का और 290 व्यक्तियों को पहली डोज का टीका लगाया गया। जिले में टीकाकरण का प्रतिशत 30.60 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। इसके लिए तैैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में 43 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। 6300 व्यक्तियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि जिले में सात हजार तक रोज टीकाकरण का लक्ष्य रखा जाएगा।

246 लोगों के सैंपल लिए
कैराना। ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि बुधवार को सीएचसी और कस्बे में 142 लोगों की एंटीजन किट द्वारा कोरोना जांच की गई। इसमें सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई। इसके अलावा 104 लोगों के आरटीपीसीआर द्वारा सेंपल लेकर जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। सीएचसी पर 58 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed