फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   30 thousand rupees stolen by cutting the pocket of the chairman on the stage of Jayant

Shamli News: जयंत के मंच पर चेयरमैन की जेब काटकर 30 हजार रुपये चोरी

Fri, 19 May 2023 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees stolen by cutting the pocket of the chairman on the stage of Jayant
-बागपत की जैन धर्मशाला में धन्यवाद सभा में पहुंचे थे रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, सीसीटीवी कैमरे देखे जा रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर की जैन धर्मशाला में चौधरी जयंत सिंह के मंच से चेयरमैन राजूद्दीन की जेब काटकर 30 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। कुर्सी व अन्य सामान लेकर आए मजदूरों को रुपये देने लगे तो जेब कटने का पता चला। सीसीटीवी कैमरे देखकर जेब काटने वाले की पहचान होने की बात कही जा रही है।

बागपत नगर पालिका से रालोद प्रत्याशी रहे राजूद्दीन के जीतने पर शुक्रवार को जैन धर्मशाला में धन्यवाद सभा रखी गई थी। जहां समरसता अभियान शुरू करने से पहले रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह उस धन्यवाद सभा में लोगों का आभार जताने पहुंचे थे। जहां कार्यक्रम शुरू हुआ और मंच पर भी काफी भीड़ हो गई। मंच पर कार्यक्रम के आयोजक नगर पालिका चेयरमैन राजूद्दीन भी मौजूद थे। मंच पर मौजूद रहने के दौरान ही जेबकतरों ने उनकी जेब काट 30 हजार रुपये चोरी कर लिए। चेयरमैन राजूद्दीन ने बताया कि कार्यक्रम के बाद जब वह मजदूरों को रुपये देने लगे तो उन्हें जेबतराशी का पता चला। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे दिखवाए गए तो उसमें एक युवक दिखाई दे रहा है, जो नशा करता है। उसपर ही शक जताया जा रहा है, जिसको तलाश किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed