{"_id":"656f74fac3968ac8c90b36d4","slug":"30-thousand-people-in-the-dark-due-to-contractors-stubbornness-shamli-news-c-26-1-sal1002-12947-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ठेकेदार की हठधर्मिता से अंधेरे में 30 हजार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ठेकेदार की हठधर्मिता से अंधेरे में 30 हजार लोग
Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव में ठेकेदार की हठधर्मिता के कारण गांव की 30 हजार की आबादी को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। एक सप्ताह से गांव में दिन और रात के समय बिजली गुल रहने से लोग परेशान है। हालत यह है कि नियमों को ताक पर रखकर ठेकेदार शटडाउन लेकर काम पूरा करने में लगे हैं। जबकि समय से बिजली न आने के कारण लोग अपने दैनिक कार्य पूरे नहीं कर पा रहे। मंगलवार को भी लोग अंधेरे में रहे।
दरअसल, क्षेत्र के गांव हसनपुर लुहारी में विद्युत विभाग की ओर से केबीसी लाइन डालने का काम किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से नियम बनाया गया कि संबंधित ठेकेदार दिन निकलने के बाद शाम पांच बजे तक शटडाउन लेकर अपना काम निपटा सकते हैं। चूंकि, शाम के समय लोगों को अपने घरों के दैनिक कार्य करने होते हैं तो पांच बजे के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी जाए। लोगों का आरोप है कि जिस ठेकेदार को विभाग ने लाइन डालने का जिम्मा सौंपा है वह नियमों को ताक पर रखकर शाम से लेकर रात में अनिश्चितकाल तक शटडाउन ले रहा हैं। दिन में परेशानी झेलकर रात में भी लोगों को बिजली समय से न मिलने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। पिछले करीब एक सप्ताह से ग्रामीणों को इसी तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रामपाल, इंद्रपाल, डॉ प्रमोद सैनी, श्रीनिवास आदि का कहना है कि ठेकेदार अपने मनमाने रवैये से आए दिन लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर रहा है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत कर चुके हैं लेकिन ठेकेदार किसी की सुनने को तैयार नहीं। अवर अभियंता राहुल कुमार का कहना है कि उन्हें देरी तक शटडाउन की जानकारी नहीं है। जानकारी कर उचित करवाई की जाएगी।
चोरों के हौंसले बुलंद
ठेकेदार की मनमानी गांव में चोरों के हौंसले बुलंद कर रहे हैं। अंधेरे का फायदा उठाकर चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। हालत ये कि इसी लापरवाही के कारण एक सप्ताह में कई जगह चोरी की घटनाएं हो चुकी है।