{"_id":"6abeb0bb00dd1a38c30cd22b","slug":"30-profiles-sharing-child-sexual-abuse-material-blocked-shamli-news-c-26-1-sal1002-175182-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने वाली 30 प्रोफाइल ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बाल यौन शोषण सामग्री साझा करने वाली 30 प्रोफाइल ब्लॉक
Fri, 02 Oct 2026 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
शामली। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री देखने, डाउनलोड करने और साझा करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। पूर्व में दर्ज मामलों की जांच में पुलिस को अब तक 30 फर्जी प्रोफाइल सामने आईं हैं। पुलिस ने सभी प्रोफाइल को ब्लॉक करा दिया है। इसके अलावा 15 से अधिक मोबाइल नंबर भी जांच के दायरे में आए हैं। एनसीएमईसी की टिपलाइन रिपोर्ट के आधार पर शामली के कांधला और बाबरी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इन मामलों में पुलिस 16 सितंबर को ही देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के छरबा निवासी मो. शाहरुख और बाबरी थाना क्षेत्र के बंतीखेड़ा निवासी रिजवान को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पकड़ से बचने के लिए टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी बनाकर बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री साझा करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी पकड़ से बचने के लिए टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी बनाकर बाल यौन शोषण से संबंधित सामग्री साझा करते थे।
विज्ञापन