फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   30 crore business on Deepawali

दीपावली पर हुई जमकर खरीदारी, 30 करोड़ का हुआ कारोबार

Mon, 28 Oct 2019 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
30 crore business on Deepawali
शामली में दीपावली पर खरीदारी करती महिला। - फोटो : SHAMLI
दीपावली पर 30 करोड़ का कारोबार
विज्ञापन

शामली। दीपावली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ देर रात तक उमड़ी रही। सजावटी सामानों से लेकर इलेक्ट्रिक आइटम भी खूब बिके। इलेक्ट्रानिक्स से लेकर ऑटो मोबाइल, सराफा, बर्तन, मिठाई और ड्राईफ्रूट समेत सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इसके चलते दीपावली पर लगभग 30 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
धनतेरस के बाद दीपावली पर भी खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने दीपावली पर उत्साह के साथ लोगों ने बाजार में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। दीपावली पर मिठाई, ड्राईफ्रूट, सजावटी सामान, कपड़ा, बर्तन, गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक्स समेत सभी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रात तक लगी ही। कारोबारी और व्यापारियों ने दीपावली पर अच्छा कारोबार होना बताया है। जनपद में दीपावली पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार होना बताया गया है।
विज्ञापन

मिठाई और ड्राईफ्रूट की दुकानों पर रही भीड़
दीपावली पर मिठाई और ड्राईफ्रूट की जमकर बिक्री हुई। मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। हालांकि इस बार लोगों का रुझान मिठाई पर कम ड्राईफ्रूट पर ज्यादा रहा। मिठाई विक्रेेता अंशुल मित्तल ने बताया कि लोगों ने खूब मिठाइयां और ड्राईफ्रूट के पैकेट आइटम खरीदे है। दुकानों के अलावा गली-मोहल्लों और सड़क किनारे भी मिठाई और ड्राईफ्रूट के पैकेट आइटम की बिक्री हुई। इनके अलावा गिफ्ट गैलरी की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा बाजार पर बरसा धन
दीपावली पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। इसके चलते सराफा की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि संगल ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार अच्छा कारोबार हुआ है।
पटाखा बाजार में रात तक हुई खरीदारी
दीपावली पर पटाखा बाजार आरके डिग्री कालेज में लगाया गया था। शामली में इस मैदान में करीब एक सौ से अधिक दुकानें लगी हुई थी। पटाखा बाजार में शनिवार से ही खूब बिक्री हुई। जनपद में पटाखों की करीब 125 दुकानें लगी थी। पटाखा विक्रेता राजीव कुमार ने बताया कि दीपावली पर रात तक पटाखों की बिक्री चलती रही। इस बार पटाखों की अच्छी बिक्री हुई है।
सजावटी सामानों की मांग रही ज्यादा
दीपावली पर हर कोई अपने घर को सुंदर और आकर्षक तरीके से सजाता है। इसके लिए इलेक्ट्रिक झालर, एलईडी बल्त, झूमर, लट्टू समेत अनेक आइटम खूब बिके। इसके अलावा गेंदा और कमल के फूलों के साथ आर्टिफिशियल सजावटी सामानों को खरीदने के लिए दुकानों पर आपाधापी सी मची रही।
आटोमोबाइल्स में मची रही धूम
ऑटोमोबाइल्स सेगमेंट भी दीपावली पर अच्छा कारोबार होना बताया गया है। धनतेरस के बाद दीपावली पर जनपद में लगभग 200 बाइक व स्कूटर, 20 ट्रैक्टर, 12 कारों की बिक्री होना बताया गया है। ऑटो एजेंसी संचालक महिपाल चौहान ने बताया कि दीपावली पर अच्छी बिक्री हुई है।

फ्रिज, एलईडी और वाशिंग मशीन खूब बिके
दीपावली पर इलेक्ट्रानिक्स का बाजार भी खूब चमका। लोगों ने फ्रिज, एलईडी और वाशिंग मशीन सबसे ज्यादा खरीदी।
जनपद में दीपावली पर अनुमानित कारोबार
पटाखा : एक करोड़
मिठाई : एक करोड़
ड्राई फ्रूट : दो करोड़
गिफ्ट आइटम : 70 लाख
इलेक्ट्रॉनिक्स : 8 करोड़
इलेक्ट्रिक : एक करोड़
ऑटो मोबाइल्स : 10 करोड़
सराफा : दो करोड़
कपड़ा : एक करोड़
अन्य : तीन करोड़
कोट
दीपावली पर उम्मीद से अच्छा कारोबार रहा है। कई महीने बाद ग्राहकों ने खुलकर खरीदारी की है। इसे लेकर व्यापारियों को उम्मीद जागी है कि आगे भी कारोबार अच्छा रहेगा। दीपावली पर जनपद में 30 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है।
घनश्यामदास गर्ग, पउप्र संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed