फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   3.80 crore to self-help groups

स्वयं सहायता समूहों को मिले 3.80 करोड़

Fri, 18 Dec 2020 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
3.80 crore to self-help groups
शामली कलक्ट्रेट एनआईसी में मुख्यमंत्री की मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की वीसी में भाग लेती - फोटो : SHAMLI
स्वयं सहायता समूहों को मिले 3.80 करोड़
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के विभिन्न जनपदों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली के स्वयं सहायता समूहों के खातों में भी धनराशि हस्तांतरित की। जिले के समूहों को सीधे 3.80 करोड़ की धनराशि दी गई है।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एनआरएलएम समूह की महिलाओं के कार्यों की प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते आठ-नौ माह से समूह की महिलाएं आत्मनिर्भर बनने के लिए विभिन्न कार्य कर रही हैं। महिला समूह सदस्यों के साथ जिला प्रशासन संवाद स्थापित कर अन्य क्षेत्रों में काम उपलब्ध कराए। समूह की महिलाओं के द्वारा बाल विकास विभाग के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों से पुष्टाहार का घर-घर वितरण, सरकारी राशन की दुकानों के राशन वितरण, डेयरी सहित कई क्षेत्रों में कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालय के रखरखाव की जिम्मेदारी भी उन्हें दी गई है। सीएम ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का आधार हमारे स्थानीय उत्पाद हैं। ओडीओपी में महिला समूह की बड़ी भूमिका पर भी जोर दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम जसजीत कौर, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, डीसी एनआरएलएम शैलेन व्यास व समूह से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed