फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   298 students took admission in degree colleges on the second day

Shamli News: डिग्री कॉलेजों में दूसरे दिन 298 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Fri, 28 Jul 2023 12:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
298 students took admission in degree colleges on the second day
शामली। शहर के वीवी पीजी कॉलेज और आरके पीजी कॉलेज में स्नातक के पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए दूसरे दिन विद्यार्थियों की भीड़ लगी रही। दोनों कॉलेजों में दूसरे दिन 298 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। शुक्रवार को पहली कट ऑफ मेरिट में शामिल विद्यार्थियों के दाखिला लेने का तीसरा अंतिम दिन है।
विज्ञापन

मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर ने डिग्री कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष के पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ मेरिट जारी की थी। पहले दिन बुधवार को दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम रही थी। आरके पीजी कॉलेज में 66 और वीवी पीजी कॉलेज में 32 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया था। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ सुबह से ही लगनी शुरू हो गई थी। विद्यार्थियों ने लाइन में लगकर दाखिला संबंधी फार्म व कागज जमा कराए।
विज्ञापन

आरके पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य प्रोफेसर सत्येंद्र पाल ने बताया दूसरे दिन 168 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। दोनों दिन के मिलाकर बीएससी गणित में 51, बीएससी बायोलॉजी में 85, बीएससी कृषि में 60 और बीकॉम में 38 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं। इस तरह से अब तक स्नातक के सभी पाठ्यक्रमों में 234 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। उधर, वीवी पीजी काॅलेज के प्रवेश संयोजक डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया बृहस्पतिवार को बीए प्रथम वर्ष में 105 और बीकॉम में 25 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से दो दिन में 162 विद्यार्थी कॉलेज में दाखिला ले चुके हैं। उन्होंने बताया बीए में 514 और बीकॉम में 160 सीट हैं। उन्होंने बताया शुक्रवार को पहली मेरिट में शामिल विद्यार्थियों के दाखिला लेने का अंतिम दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed