फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   29.21 crore budget pass in the meeting of the municipality

गर पालिका का 29.21 करोड़ का बजट पास

Wed, 26 May 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
29.21 crore budget pass in the meeting of the municipality
नगर पालिका की बैठक में 29.21 करोड़ का बजट पास
विज्ञापन

शामली, कांधला। नगर पालिका की बैठक में वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 29.27 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। पालिका की बैठक के दौरान कश्यप भवन के निर्माण कराने सहित कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।
मंगलवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए पालिका के सभागार में चेयरमैन हाजी वाजिद हसन की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए वार्षिक आय 29 करोड़ 27 लाख 23 हजार 559 रुपये तथा व्यय 24 करोड़ 30 लाख 54 हजार रुपये का बजट प्रस्तुत किया गया। बोर्ड बैठक में सभासद मोहिद राज, जावेद खान दीपक सैनी, नरेश सैनी, शहजाद राणा सहित कई सभासदों ने पालिका कर्मचारियों व अधिकारियों पर सभासदों की अनदेखी का आरोप लगाया। पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने सभी अधिकारी व कर्मचारियों को सफाई व अपने विभागीय कार्यों को गंभीरता के साथ पूरा न करने पर निलंबन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कई सभासदों ने अपने वार्ड में खराब मार्ग व खराब स्ट्रीट लाइट को सही कराने की मांग की। नामित सभासद तनुज कश्यप ने मोहल्ला रायजादगान में कश्यप भवन निर्माण, संत शिरोमणि रविदास भवन में टाईल्स सुंदरीकरण, सीसी मार्ग निर्माण सहित कई प्रस्तव रखे। सभासद नौशाद जंग ने रेलवे मंडी में खराब नलकूप को शीघ्र ही दुरुस्त कराकर आपूर्ति को बहाल कराने की मांग की। पालिकाध्यक्ष हाजी वाजिद हसन ने भविष्य में ट्यूबवेल की समस्या निपटाने के लिए रिजर्व में मोटरों को रखने का आश्वासन दिया। साथ ही पूर्वी यमुना छोटी नहर की पटरी के चौड़ीकरण के लिए शीघ्र एनओसी लेकर निर्माण कराए जाने का आश्वासन दिया। सभासद नरेश सैनी ने नगर पालिका परिषद की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी राजबली यादव ने किया। इस दौरान सभासद संजय मित्तल, इंद्रपाल, अरुण गर्ग, जमील कुरैशी, अशोक चौहान, मनीष गोयल, शहजाद, तैयब, अरविंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed