फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   28 people returned from abroad on radar

विदेश से लौटे 28 लोग रडार पर

Sat, 28 Mar 2020 10:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
28 people returned from abroad on radar
शामली। शामली जनपद में दुबई से लौटे युवक में कोरोना पॉजीटिव मिला था। बागपत जिले में भी कोरोना पॉजीटिव दुबई से लौटा था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी मान रहा है कि विदेश से ही ये वायरस देश में आया है। ऐसे में हाल ही में विदेश से लौटे लोगों के चिह्निकरण का काम शुरू कर दिया गया था। राजस्व विभाग की टीम को इसमें जुटाया गया था। डीएम जसजीत कौर के अनुसार जिले में विदेश से लौटे कुल 28 लोग चिह्नित किए गए हैं, करीब एक हजार के आसपास लोग दूसरे राज्यों से आए हैं। सीएमओ के अनुसार विदेश से लौटे सभी लोगों की मॉनिटरिंग की जा रही है। उनकी जांच हो रही है। जिनमें लक्षण नजर आ रहे हैं उनके सैंपल जांच को भेजे जाएंगे। छह लोगों को सैंपल जा चुुके हैं। शनिवार को भी सिंगापुर से लौटे युवक और उसकी पत्नी को आइसोलेशन में भर्ती कर इनके सैंपल जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed