फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   25 people arrested for running illegal animal penetration

अवैध रूप से पशु पैठ चलाने पर 25 लोग गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
25 people arrested for running illegal animal penetration
कैराना। पिछले कुछ दिनों से कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास कुछ लोग बिना परमिशन के अवैध पशु पैठ चलाने के आरोप में पुलिस ने 25 लोगों को गिरफ्तार किया। उप जिला मजिस्ट्रेट ने सभी आरोपियों की जमानत खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोरोना संकट के कारण शासन ने भीड़ एकत्र होने की संभावनाओं को देखते हुए सभी पशु पैठ बंद करने के आदेश दिए हैं। पिछले कुछ दिन से कांधला रोड पर मीट प्लांट के पास कुछ लोग अवैध रूप से पशु पैठ चला रहे थे, जहां पर सोशल डिस्टेंस की भी खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही थी। पहले भी कई बार पुलिस ने चेतावानी देकर छोड़ दिया था। बृहस्पतिवार को कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने पुलिस बल को साथ लेकर पशु पैठ पहुंचे। पुलिस ने मौके से 25 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी मुस्तफा, आशू, नफीस, जावेद, फरमान, इकराम, फरमान, जीशान, साबिर, पंचराज, सरताज, राशिद, खलील, खुर्शीद, इश्तियाक, अंसार ,इस्माइल, आदिल, रफीक, शाह आलम, याकूब, फिरोज, गुफरान, साजिद व व सलीम को शांतिभंग की धारा में चालान कर उपजिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय में पेश किया। उपजिला मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी ने बताया कि सभी 25 आरोपियों की जमानत खारिज करते हुए उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed