{"_id":"6504b1b75334ac6275007334","slug":"25-days-wait-to-get-ultrasound-done-in-district-hospital-shamli-news-c-26-1-smrt1048-8949-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 25 दिन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के लिए 25 दिन का इंतजार
Sat, 16 Sep 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 16 Sep 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिला अस्पताल में एक सप्ताह पहले शुरू हुई अल्ट्रासाउंड की सुविधा का मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड की के लिए 25 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। ऐसे में मरीजों को इंतजार करना होगा या फिर प्राइवेट में महंगा शुल्क देकर जांच कराने को मजबूर होना पड़ेगा।
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा एक सप्ताह पहले शुरू हुई थी। निशुल्क सुविधा में अब सबसे बड़ी समस्या यह है कि मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए तारीख दी जा रही है। इसकी वजह ये है कि एक तो सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार, शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड होते हैं दूसरे एक दिन में केवल 20 से 25 मरीजों के ही अल्ट्रासाउंड हो पाते है।
जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलोजिस्ट डॉ. केके आहूजा सप्ताह के तीन दिन सीएचसी शामली में एक्सरे के लिए संबद्ध है। शुक्रवार को 25 मरीजों के अल्ट्रासाउंड हुए, जिनमें 15 मरीज वे रहे जिन्हें पहले से तारीख दी गई थी। बाकी दस मरीजों के इमरजेंसी में अल्ट्रासाउंड हुए। जो नए मरीज अल्ट्रासाउंड कराने आए, उन्हें सात व नौ अक्तूबर की तारीख दी गई। यानि मरीज को अल्ट्रासाउंड की जांच कराने के लिए लगभग 25 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। मरीज की जब तक जांच नहीं होगी तब तक उसका बीमारी के अनुरुप इलाज भी नहीं हो सकता।
विज्ञापन
इमरजेंसी के मरीजों की तत्काल होती है जांच
सीएमएस डाॅ. अंजू जोधा ने बताया कि जिला अस्पताल में एक अल्ट्रासाउंड मशीन है। रेडियोलोजिस्ट को तीन दिन सीएचसी शामली से संबद्ध किया गया है। इस वजह से सप्ताह में तीन दिन ही अल्ट्रासाउंड हो रहे हैं। एक दिन में 20 से 25 अल्ट्रासाउंड जांच हो पाती है। इस कारण मरीजों को आगे की तारीख दी जा रही है। इमरजेंसी में मरीजों की तत्काल अल्ट्रासाउंड जांच की जाती है।
अल्ट्रासाउंड की जांच में पथरी के मरीज ज्यादा
रेडियोलोजिस्ट डॉ. केके आहूजा ने बताया अल्ट्रासाउंड की जांच में सबसे ज्यादा मरीज गुर्दे व पित्त की थैली में पथरी आ रही है। इसके अलावा हाथ पैर में सूजन, पेट में दर्द और कुछ गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आ रही है।