{"_id":"5e8b651c8ebc3e775269be21","slug":"2453-people-home-quarantine-in-the-district-shamli-news-mrt476762573","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 2453 लोग होम क्वारंटीन, 3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 2453 लोग होम क्वारंटीन, 3
विज्ञापन
जिले में 2453 लोग होम क्वारंटीन
शामली। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में ग्रामीण और कस्बा क्षेत्र में 2453 लोगों को एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन में रखा गया है, जबकि 38 लोग मेडिकल क्वारंटीन में है।
सोमवार शाम डीएम जसजीत कौर ने बताया कि जिले में अभी तक मेडिकल क्वारंटीन में 38 लोग है। ये लोग अस्पताल में क्वारंटीन है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में 2050 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि 403 लोगों को कस्बा क्षेत्र में होम क्वारंटीन किया है। 241 लोग ऐसे हं,ै जो जिले में अलग-अलग स्कूल, इंटर कालेज आदि में क्वारंटीन है। डीएम ने बताया कि जिले के दो लोग आगरा में और तीन औरैया में मिले हैं, उनका वहीं के अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इन सभी के परिवारों के सैंपल लिए जा चुके है।
दो लोगों को हिरासत में लिया
कांधला। कस्बा एलम में बाहरी से आने वाले लोगों के बारे में सर्वे कर रही स्वास्थ्य टीम को कुछ लोगों ने जानकारी देने से इंकार कर दिया। सर्वे टीम ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को थाने ले गई। थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि सर्वे टीम को कुछ लोगों ने जानकारी देने से मना कर दिया था। दो लोगों को थाने लाया गया है। इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।