{"_id":"ddbe21fa7819b83a47dcd7ab7b772a3f","slug":"24-will-lock-on-to-the-collectorate-rld-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 को कलक्ट्रेट पर तालाबंदी करेगा रालोद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 को कलक्ट्रेट पर तालाबंदी करेगा रालोद
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Mon, 22 Feb 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जाट आरक्षण की मांग करते हुए रालोद ने शामली में बड़े स्तर पर आंदोलन चलाने की तैयारी कर ली है। रालोद की बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 फरवरी तक जाट आरक्षण के संबंध में सरकार ने सकारात्मक फैसला नहीं किया, तो 24 को कलक्ट्रेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, भाजपा विधायक और सांसदों को भी बंधक बनाया जाएगा।
रविवार को माजरा रोड स्थित रालोद कार्यालय पर पदाधिकारियों की मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ऋषिराज राझड़ तथा संचालन जिला पंचायत सदस्य देशराज भनेड़ा ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा है कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने आंदोलन करने वालों पर गोलियां बरसाकर ठीक नहीं किया, जाट बिरादरी इसका जवाब देना जानती है।
उन्होंने कहा कि रालोद शांतिपूर्ण आंदोलन चलाने का पक्षधर है। उन्होंने जाट आरक्षण की मांग पूरी ना होने पर भाजपा सांसदों से इस्तीफे की मांग की है। वहीं, उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को कलक्ट्रेट और एसपी दफ्तर सहित सभी सरकारी कार्यालयों पर तालाबंदी कर अधिकारियों को उनके दफ्तरों में नहीं घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान योगेंद्र चेयरमैन, आशुतोष पंवार, सुनील मलिक, शिवकुमार, यशपाल सिंह, हरेंद्र ताना, सत्यवीर पंवार, तरसपाल मलिक, अनवार चौधरी और अशरफ अली खां आदि मौजूद रहे।