फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   24 people became Mahadani by donating blood

रक्तदान कर 24 लोग बने महादानी

Fri, 02 Oct 2020 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
24 people became Mahadani by donating blood
शामली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाता से जानकारी लेतीं डीएम। - फोटो : SHAMLI
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा रोटरी क्लब शामली मिडटाउन और जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 24 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन डीएम जसजीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि शिविर में रक्तदान करने के लिए नए लोग आगे आ रहे हैं। इससे लग रहा है कि रक्तदान के लिए लोगों में जागरूकता आई है। रक्तदान करने से बड़ा कोई पुण्य नहीं है। उन्होंने रक्तदान करने वालों को बधाई दी और कहा कि इस तरह के शिविर निरंतर चलते रहने चाहिए। सीएमओ डा. संजय भटनागर ने कहा कि रक्तदान शिविर के माध्यम से एकत्रित होने वाला रक्त गरीब जनता के काम आता है। रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के रीजनल असिस्टेंट गवर्नर नितिन तायल ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्तदान के साथ-साथ नेत्रदान भी जरूरी है। इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मुहिम चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन

रोटरी क्लब शामली मिडटाउन के अध्यक्ष डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने कहा कि इससे बड़ा कोई दान नहीं हो सकता। शिविर में क्लब के जोनल सेक्रेटरी डॉ. अजय बाबू शर्मा, वीना अग्रवाल, प्रवीण बंसल, संदीप विश्वकर्मा, राकेेेश शर्मा, भाजपा के जिला मंत्री विवेक प्रेमी, पैथोलोजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना, एलटी अशोक कुमार और स्वास्थ्य विभाग की टीम का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार रक्तदान कर बने महादानी
शिविर में कई लोग पहली बार रक्तदान कर महादानी बने। पहली बार रक्तदान करने वालों में गौरव कुमार, नितिन जिंदल शामली, विनय शर्मा खोड़समा, विवेक गोयल व अमन गोयल कैराना, निशांत वर्मा शामली, विशाल नैन ऊन शामिल रहे, जबकि आकाश शर्मान कंडेला ने दूसरी बार रक्तदान किया। इनके अलावा शिविर में उदयवीर चौधरी, नरेंद्र सिंह, कांधला के पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम, कवंरपाल, भूपेंद्र कुमार, ऊन नगर पंचायत के चेयरमैन कुलदीप मान, आनंद सिंह, जितेंद्र कुमार, सतीश कुमार, लवी गोयल, प्रदीप कुमार व संजय कुमार आदि ने रक्तदान किया।

रक्तदान करना सबसे बड़ा नेक काम
रक्तदान करने से बड़ा कोई नेक काम नहीं है। रक्तदान करने वाले से बड़ा कोई दानी नहीं होता। इस पुनीत कार्य में सहयोग करने वाला व्यक्ति राष्ट्र और समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। एक बार रक्तदान करने से कई लोगों के जीवन बचाने में मदद करता है। शिविर में रक्तदान करने वालों को बधाई। - सलिल द्विवेदी, प्रधान श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमानधाम समिति।

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा  आयोजित रक्तदान शिविर  में  मंचासीन डीएम व रोटरी क्लब मिटटाउन

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मंचासीन डीएम व रोटरी क्लब मिटटाउन- फोटो : SHAMLI

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा  आयोजित रक्तदान शिविर  में  बोलती डीएम जसजीत कौर

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में बोलती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करतीं डीएम जसजीत कौर।

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करतीं डीएम जसजीत कौर।- फोटो : SHAMLI

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा  आयोजित रक्तदान शिविर  में जानकारी लेती डीएम जसजीत कौर

शामली में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में जानकारी लेती डीएम जसजीत कौर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed