{"_id":"675a8282cae1df388600e265","slug":"238-youth-got-employment-through-interview-shamli-news-c-26-1-aur1003-133262-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: साक्षात्कार के माध्यम से 238 युवाओं को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: साक्षात्कार के माध्यम से 238 युवाओं को मिला रोजगार
Thu, 12 Dec 2024 11:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। चौधरी अतर सिंह डिग्री कॉलेज में जिला सेवायोजन विभाग द्वारा रोजगार मेले का आयोजन हुआ, जिसमें साक्षात्कार के माध्यम से 238 बेरोजगाराें का चयन करते हुए रोजगार दिया गया।
जिला सेवायोजन अधिकारी अजय कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में एक्स जॉबस, फ्लिफकार्ट, क्लेस क्रॉप, एडिको, क्वीन, एलआईसी, ईकॉम आदि दर्जनों कंपनी ने साक्षात्कार के माध्यम से 238 अभ्यर्थियों का चयन किया। सभी चयनित अभ्यर्थियों को मुख्य अतिथि विधायक अशरफ अली खान, स्कूल प्रबंधक डॉक्टर महिपाल सिंह तोमर, स्कूल प्राचार्या डॉक्टर नीरज रानी सैनी ने ऑफर लेटर देकर छात्र-छात्राओं की उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार असिस्टेंट प्रोफेसर ने किया। इस दौरान प्रतिभा शर्मा समरीन, आशीष कल्याणी, सुधीर कुमार, युवराज, अंकित सैनी ,सचिन गुप्ता रहे। संवाद